logo

3 से 10 नवंबर तक होगा लोहरदगा प्रीमियर लीग का आयोजन, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी होंगे शामिल

578nw5rtyu.jpg

द फॉलोअप डेस्क
लोहरदगा जिले में फुटबॉल खेल को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सांसद एवं जिला फुटबॉल संघ के अध्यक्ष सुखदेव भगत द्वारा लोहरदगा प्रीमियर लीग 2025 का आयोजन किया जा रहा है। यह टूर्नामेंट जिला फुटबॉल संघ के बैनर तले नदिया ग्राउंड में 3 नवंबर से 10 नवंबर तक आयोजित होगा। इस लीग में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल खिलाड़ियों के साथ-साथ स्थानीय प्रतिभाशाली खिलाड़ी भी हिस्सा लेंगे। टूर्नामेंट में विदेशी खिलाड़ियों की मौजूदगी लोगों के लिए खास आकर्षण का केंद्र होगी।
शनिवार को सांसद सुखदेव भगत ने नदिया ग्राउंड पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने खिलाड़ियों की सुविधाओं और दर्शकों की व्यवस्था का निरीक्षण करते हुए मैदान की स्थिति को भी परखा। उन्होंने कहा कि टूर्नामेंट का आयोजन फीफा के नियमों के अनुसार किया जाएगा, ताकि खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर का अनुभव मिल सके।
लोहरदगा जिले के सभी प्रखंडों के नाम पर कुल 8 टीमों का गठन किया गया है। प्रत्येक टीम में स्थानीय, राष्ट्रीय और विदेशी खिलाड़ी शामिल होंगे। साथ ही अनुभवी कोच खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देंगे, जिससे उन्हें अंतरराष्ट्रीय खेलों की बारीकियां सीखने और आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा। सांसद सुखदेव भगत ने कहा कि इस आयोजन का उद्देश्य जिले के युवाओं को फुटबॉल के क्षेत्र में प्रोत्साहित करना और उन्हें बड़े मंच तक पहुंचाने का अवसर प्रदान करना है।

 

Tags - Latest Jharkhand News Jharkhand News updates latest Jharkhand News Jharkhand News Updates Jharkhand News in Hindi Lohardaga Updates Latest Lohardaga News Lohardaga News updates latest Lohardaga News Lohardaga News in hindi latest Lohardaga news