logo

लोहरदगा के बेटे ने ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ में निभाया महत्वपूर्ण रोल, झारखंड का नाम किया रोशन

hgukghbhufgih.jpg

द फॉलोअप डेस्क
लोहरदगा जिले का नाम एक बार फिर राष्ट्रीय स्तर पर गूंज उठा है। जिले के होनहार युवा सत्यप्रकाश ने नेटफ्लिक्स पर रिलीज़ हुई बहुचर्चित वेब सीरीज़ द बैड्स ऑफ बॉलीवुड में अपनी शानदार अदाकारी से दर्शकों का दिल जीत लिया है। घर लौटने पर सत्यप्रकाश का राष्ट्रीय तेली साहू महासंघ, राजनीतिक संगठन सहित कई संगठनों ने माला पहनाकर और बुके भेंट कर गर्मजोशी से स्वागत किया। इस अवसर पर लोगों ने कहा कि सत्यप्रकाश ने अपनी मेहनत और लगन से न केवल लोहरदगा बल्कि पूरे झारखंड का नाम रोशन किया है। वे नई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत हैं।
सत्यप्रकाश ने शाहरुख़ खान के पुत्र आर्यन खान के निर्देशन में बनी वेब सीरीज़ द बैड्स ऑफ बॉलीवुड में अहम किरदार निभाया है। इससे पहले उन्होंने लोकप्रिय वेब सीरीज़ पंचायत और फिल्म ग्राउंड ज़ीरो में अभिनेता इमरान हाशमी के साथ शानदार अभिनय किया था। सत्यप्रकाश, जो पेशे से कंप्यूटर इंजीनियर हैं, लोहरदगा के सेवानिवृत्त फौजी और समाजसेवी डॉ. टी. साहू के पुत्र हैं। उनकी इस सफलता से परिवार और पूरे जिले में खुशी की लहर है। लोहरदगा की धरती प्रतिभाओं की जननी रही है। सत्यप्रकाश ने इस परंपरा को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया है। आने वाले समय में वह निश्चित रूप से बॉलीवुड और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर झारखंड का नाम और भी रोशन करेंगे।

 

Tags - Latest Jharkhand News Jharkhand News Updates latest updates Jharkhand Jharkhand News updates lohardaga News Lohardaga News in Hindi latest lohardaga News lohardaga News in hindi latest Lohardaga News Lohardaga News updates latest jharkhand News