logo

एक और प्रेम कहानी को हुआ दर्दनाक अंत, प्रेमिका की मौत का सदमा बर्दाश्त नहीं कर सका प्रेमी

ेपोन30.jpg

द फॉलोअप डेस्कः
धनबाद में एक प्रेमी अपनी प्रेमिका की मौत का सदमा बर्दाश्त नहीं कर सका। उसने कीटनाशकर खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। गुरुवार को पुटकी के रहने वाले रेहान ने कीटनाशक खा लिया था। जहां शुक्रवार की रात सेंट्रल अस्पताल धनबाद में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। रेहान पुटकी में अपने मामा के घर में रहता था। गुरुवार को कीटनाशक खाकर वह घर से बाहर निकल गया। रेहान जब काफी देर के बाद भी घर वापस नहीं लौटा तो घरवालों ने उसकी खोजबीन शुरू की। घर से कुछ ही दूरी में रेहान बेसुध अवस्था में मिला।


मामले को प्रेम प्रसंग से जोड़कर देखा जा रहा है। दरअसल शनिवार को ही न्यू ड्रिफ्ट लोयाबाद 40 धौड़ा में की 18 वर्षीय युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। युवती के सुसाइड नोट में रेहान का जिक्र किया था, जिसमें उसने रेहान को निर्दोष बताया था। युवती की मौत कुछ दिन बाद ही रेहान ने भी आत्महत्या कर ली।


दोनों के बीच लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। छह माह पूर्व दोनों ने शादी भी कर ली थी। दोनों अलग-अलग धर्म से थे और लड़की नाबालिग भी थी। परिजनों के दबाव में दोनों अलग हो गए। इस बात पर सहमति भी बनी थी की बालिग होने के बाद दोनों को साथ रहने की अनुमति दे दी जाएगी, लेकिन प्रेम में जुदाई युवती बर्दाश्त नहीं कर सकी और उसने आत्महत्या कर ली। घटना के 13 दिन के बाद ही रेहान ने भी आत्महत्या कर ली।