द फॉलोअप डेस्कः
जादूगोड़ा के ईंट भट्ठा में काम करने गयी एक युवती की हत्या का आरोप उसके ही प्रेमी पर लगा है। दुष्कर्म के बाद हत्या की गई है। युवती का शव को अर्धनग्न अवस्था में झाड़ियों में मिला है। बताया जा रहा है कि प्रेम संबंध में किसी बात को लेकर अनबन होने के बाद प्रेमी ने पूरी वारदात को अंजाम दिया है। मामले में मृतका के भाई ने जादूगोड़ा थाना में अज्ञात के खिलाफ दुष्कर्म के बाद हत्या की प्रथमिकी दर्ज करायी है। पुलिस ने मृतका के प्रेमी डोमझुड़ी निवासी नकुल सरदार को गिरफ्तार किया है, गिरफ्तार नकुल सरदार से पुलिस अभी पूछताछ कर रही है।
दरअसल, जादूगोड़ा थाना क्षेत्र के हाडतोपा पंचायत क्षेत्र के मुगंगुट में ईंट भट्ठा में काम करने गयी कोवाली थाना क्षेत्र के चाकड़ी गांव की 30 वर्षीय एक युवती की लाश मिली है। जिसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिये भेज दिया इस मामले में मृतका के भाई ने जादूगोड़ा थाना में अज्ञात के खिलाफ दुष्कर्म के बाद हत्या की प्रथमिकी दर्ज करायी है। दर्ज प्राथमिकी में बताया कि जादूगोड़ा थाना की पुलिस ने फोन कर उसे बताया कि उसकी बहन का शव मिला है, शव अर्धनग्न हालत में था। उसका कपड़ा बगल में फेंका हुआ था। इसके अलावा मोबाइल, चप्पल और काला रंग का चश्मा भी घटनास्थल के पास पड़ा हुआ था। जानकारी मिलने के बाद भाई व अन्य लोग घटनास्थल पर पहुंचे, कहा कि उसकी बहन के साथ दुष्कर्म करने के बाद हत्या कर शव को झाड़ी में छुपा दिया गया है। पुलिस दोषी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करे।
दिसंबर माह में गयी थी ईंट भट्ठा में काम करने
युवती मुर्गागुटु में किंग ईट भट्ठा में काम करने गांव की अन्य युवतियों के साथ दिसंबर माह में गयी थी। सभी वहीं काम करते थे और भट्ठा के सामने ही एक कमरे में रहते थे। भट्ठा से लगभग 100 मीटर की दूरी पर उसकी बहन का शव अधनग्न अवस्था में पड़ा हुआ मिला है। मृतका के परिजनों ने कहा कि जब तक उन्हें न्याय नहीं मिलता, तब तक वे मृतका का शव नहीं लेंगे। इधर, पुलिस के अनुसार आरोपी प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही दुष्कर्म हुआ है या नहीं इसकी पुष्टि हो पायेगी।