logo

महंगाई की मार : LPG घरेलू गैस की कीमत में उछाल, सिलेंडर के दाम 1000 से पार

LPG1.jpg

रांचीः
देश में महंगाई अपने चरम पर है। दिन प्रतिदिन पेट्रोल, डीजल, घरेलू गैस, कमर्शियल गैस के दामों में इजाफा हो रहा है। अभी हाल ही में एलपीजी घरेलू गैस की कीमत में बढ़ोतरी हुई थी और आज फिर एलपीजी घरेलू गैस की कीमत में इजाफा हुआ है। अब पूरे देश में घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम 1000 रुपये के पार पहुंच गए हैं। आज घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम में 3.50 पैसे की बढ़ोतरी हुई है। वहीं, कमर्शियल गैस सिलेंडर 8 रुपये महंगा हो गया है।


क्या होंगी कीमतें 
आज से दिल्ली और मुंबई में 14.2 किलो वाला घरेलू एलपीजी सिलेंडर 1003 रुपये पर मिलेगा। पिछले एक साल में दिल्ली में घरेलू एलपीजी सिलेंडर 809 रुपये से 1003 रुपये पर पहुंच गया है। आज कोलकाता में एलपीजी के दाम 1029 रुपये और चेन्नई में 1018.5 रुपये तक आ गए हैं। इससे पहले 7 मई को भी बढ़े थे दाम। 7 मई 2022 को भी घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम में इजाफा हुआ था और उस समय 50 रुपये प्रति सिलेंडर की भारी-भरकम बढ़ोतरी की गई थी आज कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम भी 8 रुपये महंगे हो चुके हैं। 

 

इस महीने 2 बार बढ़े घरेलू गैस सिलेंडर के दाम
बता दे कि इससे पहले घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में 7 मई को 50 रुपये की बढ़ोत्तरी की गई थे। इसके बाद घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत 999.50 रुपये तक पहुंच गया। वहीं इससे पहले कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में 102 रुपये की वृद्धि की घई थी जिसके बाद इसकी कीमत 2253 रुपये प्रति सिलेंडर पहुंच गई थी।