logo

रांची : LPG गैस सिलेंडर की कीमत में गिरावट, अब देने होंगे इतने रुपये

LPG,_GAS.jpg

रांचीः

महंगाई की मार से आम जनता त्रस्त है। हर दिन बढ़ती महंगाई की मार आम आदमी खा रहा है। इसी बीच एक राहत वाली खबर है। एलपीजी कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में कमी की गई है।  नई कीमत एक नवंबर से प्रभावी हो गई है। से राजधानी रांची में इंडेन गैस के 19 किलो का कमर्शियल सिलेंडर 113.50 रुपये कम में मिलेगा। इससे पहले एक अक्टूबर को भी इस सिलेंडर के दाम 39.50 रुपये कम हुए थे। रांची में 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत अक्टूबर, 2022 में 2010 रुपये थी। जो अब 1896.50 रुपये हो गई है।  जून महीने से यह कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम में सातवीं कटौती है।

 

घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत में बदलाव नहीं 

कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम तो घटे हैं, लेकिन रसोई गैस सिलेंडर (Domestic Gas Cylinder) पुराने दाम पर ही मिल रहा है।14 किलो वाले घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया गया है। इसकी कीमत पहले जितनी ही है। ग्राहकों को अब भी घरेलू सिलेंडर के लिए 1110.50 रुपये ही देने होंगे। 5 किलो वाले घरेलू सिलेंडर की कीमत 409 रुपये और 10 किलो वाले घरेलू सिलेंडर की कीमत 798 रुपये है। जुलाई माह से रांची में घरेलू सिलेंडर की कीमत नहीं बढ़ाई गई है।