logo

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव आज झारखंड दौरे पर, बरही में जनसभा को करेंगे संबोधित

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव आज झारखंड दौरे पर, बरही में जनसभा को करेंगे संबोधित

द फॉलोअप डेस्कः
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव आज झारखंड दौरे पर रहेंगे। वे आज हजारीबाग और कोडरमा लोकसभा में जनसभा को संबोधित करेंगे। मोहन यादव हजारीबाग जिला के बरही के चतरो स्थित जेल मैदान में सभा को संबोधित करेंगे। इस अवसर पर लोकसभा प्रभारी शशि भूषण भगत, प्रत्याशी मनीष जायसवाल, हजारीबाग जिला अध्यक्ष विवेकानंद सिंह, रामगढ़ जिला अध्यक्ष प्रवीण मेहता भी मौजूद रहेंगे। 


मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कोडरमा जिले के जयनगर प्रखंड के पिपचो मैदान में 12:00 से आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे। इस अवसर पर लोकसभा प्रभारी विकास प्रीतम, प्रत्याशी अन्नपूर्णा देवी, कोडरमा जिला अध्यक्ष अनूप जोशी, हजारीबाग जिला अध्यक्ष विवेकानंद सिंह, गिरिडीह जिला अध्यक्ष महादेव दुबे भी मौजूद रहेंगे। 


मोहन यादव लोकसभा चुनाव में धुआंधार प्रचार कर रहे हैं। मध्य प्रदेश में तो उन्होंने प्रचार किया है, लेकिन अब वे देश के कई हिस्सों में प्रचार कर रहे हैं। बीजेपी ने स्टार प्रचारकों की लिस्ट में उन्हें अहम स्थान दिया है। मध्य प्रदेश के चुनाव के दौरान उन्होंने उत्तर प्रदेश में भी प्रचार किया था। आज वे झारखंड आ रहे हैं। 16 मई को झारखंड में वे जनसभा को संबोधित करेंगे और बीजेपी के लिए वोट मांगेंगे। झारखंड से पहले उन्होंने दिल्ली में बीजेपी के पक्ष में प्रचार किया। 

Tags - Mohan Yadav Chief Minister Mohan Yadav Madhya Pradesh Chief Minister Mohan Yadav Barhi