logo

गोड्डा के महागामा में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़, JCB से मकान तोड़कर निकाले जा रहे हथियार

गोड्डा के महागामा में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़, JCB से मकान तोड़कर निकाले जा रहे हथियार

द फॉलोअप डेस्क
गोड्डा के महागामा थाना क्षेत्र में बिहार STF और गोड्डा पुलिस की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से चल रही मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा किया है। टीम ने एक ठिकाने पर छापेमारी की। इस दौरान हथियार बनाने में इस्तेमाल होने वाली मशीन समेत कई उपकरण और अन्य सामान बरामद किए जाने की सूचना है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मौके से घर के कई लोगों को हिरासत में लिया है। सभी से पूछताछ की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि अवैध हथियार बनाने का काम कब से चल रहा था और इस पूरे मामले के पीछे कौन-कौन लोग शामिल हैं।


छापेमारी के बाद इलाके में हड़कंप
बिहार STF और गोड्डा पुलिस की इस संयुक्त कार्रवाई के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस बरामद मशीन, उपकरण और अन्य सामान की जांच कर रही है। साथ ही हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ के आधार पर अवैध हथियार निर्माण से जुड़े अन्य लोगों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस पूरे मामले की गहन जांच में जुटी है।

Tags - Godda News Mahagama Illegal Arms Bihar STF Jharkhand News