logo

महागामा विधायक दीपिका पांडेय ने NH निर्माण में हो रही अनियमितता को उजागर किया, गडकरी से की ये मांग 

ROAD.jpg

रांची 

महागामा विधायक दीपिका पांडेय सिंह (Deepika Pandey Singh) ने विरामचक में बन रहे नेशनल हाइवे (NH) सड़क के निर्माण में अनियिमितताओं को उजागर किया है। उन्होंने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी (Nitin Gadkari) से इसमें हस्तक्षेप कर जांच की मांग की है। इस बाबत विधायक सिंह ने कहा कि विरामचक के पास सड़क NH कार्य में लगातार अनियमितता बरती जा रही है। कहा कि मामला उनके संज्ञान में आने के बाद उन्होंने खुद सड़क निर्माण कार्य का अवलोकन भी किया। विधायक के अनुसार इस लापरवाही पर विभागीय अधिकारी भी अंकुश लगाने में विफल रहे हैं। इस बाबत उन्होंने राष्ट्रीय राजमार्ग सड़क निर्माण विभाग और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से जांच की मांग की है। 


कई दिनों से मिल रही थी शिकायत 

महागामा विधाक दीपिका पांडेय सिंह ने आगे बताया कि सड़क निर्माण में गड़बड़ी की शिकायत उनको कई दिनों से मिल रही थी। लेकिन आज उन्होंने खुद मौके पर जाकर निर्माण की जांच और इसमें गड़बड़ी पायी। कहा कि इस सड़क के निर्माण से क्षेत्र के हजारों ग्रामीणों की आशाएं जुड़ी हुई हैं। इसमें किसी तरह की अनेदखी को बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है।