logo

Ranchi : महागामा विधायक दीपिका पांडेय सिंह ने दिया इस्तीफा, बताई ये बड़ी वजह

resigm.jpg

रांची: 

महागामा से कांग्रेस पार्टी की विधायक दीपिका पांडेय सिंह ने राष्ट्रीय पद से इस्तीफा दे दिया है। हालिया 4 राज्यों में करारी हार के बाद दीपिका पांडेय सिंह का इस्तीफा कम से कम झारखंड कांग्रेस के लिए बड़ा झटका है। दीपिका पांडेय सिंह ने ट्वीट कर इस्तीफे की जानकारी दी। गौरतलब है कि दीपिका पांडेय सिंह को उत्तराखंड में सह प्रभारी बनाया गया था। 

ट्वीट कर दी जानकारी
दीपिका पांडेय सिंह ने अपने आधिकारिक ट्विटर पर लिखा कि उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में हार की जिम्मेदारी लेते हुए मैंने उत्तराखंड के सह प्रभारी राष्ट्रीय सचिव पद से इस्तीफा दिया है। मुझे राष्ट्रीय स्तर पर सेवा करने का मौका मिला इसके लिए मैं नेतृत्व का शुक्रिया अदा करती हूं। गौरतलब है कि उत्तराखंड में भी पार्टी को करारी हार मिली।