logo

विराट शतक से विजय हजारे ट्रॉफी में झारखंड की महाराष्ट्र पर बड़ी जीत

vijayhajaretrophy.jpg

द फॉलोअप डेस्क, रांची 

विजय हजारे ट्रॉफी में झारखंड ने महाराष्ट्र को 6 विकेट से हरा कर शानदार शुरुआत की है। टॉस जीतकर झारखंड ने पहले बॉलिंग करने का फैसला लिया।
पहले बल्लेबाजी लरते हुए महाराष्ट्र ने 50 ओवरों में 4 विकेट खोकर 354 रनों का विशाल स्कोर बनाया। ओपनर ओम भोंसले ने 73 रन और एस.एन. शेख ने 32 रन बनाकर 109 रनों की साझेदारी की।

कप्तान विराट की शानदार पारी से झारखंड को मिली जीत 

झारखंड टीम से कप्तान विराट सिंह के 143 रन (116 गेंद, 16 चौके एवं 4 छक्के), विशाल के 53 रन (60 गेंद, 6 चौके और 1 छक्के), सौरभ तिवारी के नाबाद 70 रन नाबाद (64 गेंद, 6 चौका 2 छक्का) और कुमार कुशाग्र के 67 रन (36 गेंद, 4 चौके व 5 छक्के) की वजह से झारखंड ने महाराष्ट्र को मात दिया। वहीं महाराष्ट्र कि ओर से कप्तानी कर रहे केदार जाधव ने 55, बवाने ने 107 और ए एन काजी के 61 रन का योगदान किया। झारखंड की ओर से वरुण एरोन ने 2 और सुशांत मिश्रा एवं शहबाज नदीम ने एक-एक विकेट लिए।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N