logo

MS Dhoni Birthday : JK इंटरनेशनल स्कूल में मना महेंद्र सिंह धोनी का बर्थडे, चेयरमैन ने दी शुभकामनाएं 

dhoni.jpg

रांचीः
कैपटन कूल महेन्द्र सिंह धोनी का आज 41वां जन्मदिन है। रांची में इसे एक त्योहर की तरह मनाया जा रहा है। उनके जन्मदिन पर जेके हैपी फीट और जेके इंटरनेशनल स्कूल में उनका जन्मदिन का केट काटकर सेलेब्रेट किया गया। उनको ढेर सारी शुभकामनाएं दी गयी। इस मौके पर जेके के चेयरमैन जीतेन्द्र सिंह ने धोनी को जन्मदिन की बधाई दी। 


धोनी जैसा कोई नहीं 
उन्होंने कहा कि महेंद्र सिंह धोनी वह नाम है जिन्होंने भारतीय क्रिकेट में अपनी एक अलग पहचान बनाई। भारतीय टीम को एक आयाम तक पहुंचाया। विपक्षी टीम को कैसे मात देना है शायद ही उनसे बेहतर कोई जानता हो। धोनी ने अपनी कप्तानी में टीम इंडिया को कई यादगार पल दिए हैं। यूं ही नहीं एमएस धोनी की गिनती दुनिया के सबसे बेहतरीन कप्तानों और फिनिशरों में होती है। अपने क्रिकेट करियर में धोनी ने कई रिकॉर्ड अपने नाम किए। कपिल देव के बाद धोनी दूसरे भारतीय कप्तान हैं, जिन्होंने विश्व चैंपियन का खिताब अपने नाम किया। सदियों में कभी-कभी ही इस धरती पर कोई ऐसा क्रिक्रेटर जन्म लेता है और हम सभी खुशनसीब हैं जो माही हमारे शहर रांची के हैं।