logo

नारी शक्ति वंदन विधेयक को लेकर महिला कांग्रेस का प्रदर्शन, केंद्र सरकार को पोस्टकार्ड भेजकर जताया विरोध

mahila_congress.jpg

रांची 

झारखंड प्रदेश महिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष रमा खलखो के निर्देश पर मंगलवार को रांची जिला महानगर महिला कांग्रेस अध्यक्ष नीतू देवी के नेतृत्व में नारी शक्ति वंदन विधेयक-2023 को तुरंत लागू करने को लेकर पुराना विधानसभा पोस्ट ऑफिस के समक्ष केन्द्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर पोस्टकार्ड को पोस्ट किया गया। इस दौरान रांची जिला महानगर महिला कांग्रेस अध्यक्ष नीतू देवी ने कहा कि जब से 2014 में मोदी सरकार बनी है तब से देश की हालत बद से बदतर होता जा रही है।

मोदी सरकार बेशर्मी पार कर चुकी

महंगाई, बेरोजगारी चरम पर पहुंच गई है, उल्टे मोदी सरकार अपनी नाकामी छुपाने के लिए फरमान जारी कर कहते हैं, पेट्रोल-डीजल कम खरीदें, पैदल चलें, सोना एक साल नहीं खरीदें, रसोई गैस, खाद्य तेल का उपयोग कम करें। मोदी सरकार बेशर्मी पार कर चुकी है। इस प्रदर्शन में सीमा नाग, कविता देवी, यशोदा देवी, सुभद्रा महली, रिंकी कुमारी, निशा देवी, रेखा सांगा शामिल थीं।

Tags - Jharkhand Mahila Congress Nari Shakti Vandan Bill 2023 postcard campaign Rama Khalkho Modi government criticism