logo

मेन रोड गोलीकांड : मोस्ट वांटेड अपराधी था मृतक छोटू रंगसाज, शूटरों की भी हुई पहचान

main_road1.jpg

रांची 

मेन रोड रांची, डेली मार्केट के पास गोलीकांड का शिकार हुआ छोटू रंगसाज मोस्ट वांटेड क्रिमिनिल था। वो गढ़वा और पलामू में वारदात को अंजाम दिया करता था। सिर्फ गढ़वा में उसके नाम से अलग-अलग थानों में लगभग 30 मामले दर्ज हैं। इसमें एक मामला हत्या से भी जुड़ा हुआ है। वहीं, मृतक छोटू रंगसाज की पत्नी ने गोली चलाने वाले दोनों शूटर की पहचान कर ली है। दोनों शूटरों के नाम क्रमश: क्रमश: साबिर और मिंटू बताया है। पुलिस के अनुसार आपसी रंजिश में छोटू की हत्या की गयी है। दोनों शूटरों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। 

पलामू में की थी हत्या 


पुलिस ने जानकारी दी है कि पलामू टाउन थाना क्षेत्र के रेड़मा इलाके में एक मोटर पार्ट्स कंपनी के सेल्स मैनेजर अंजनी कुमार सिन्हा की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इसमें मृतक छोटू का नाम भी आया था। इस वारदात के बाद एक साल के बाद 18 जून 2023 को हत्याकांड के मुख्य आरोपी छोटू रंगसाज को गिरफ्तार कर लिया गया था। पलामू पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि छोटू गढ़वा कोर्ट में किसी मामले में प्रस्तुत होने वाला है। पुलिस ने इसी गुप्त सूचना के आधार पर छोटू की गिरफ्तारी की थी। 

आज क्या हुआ 

जानकारी के मुताबिक छोटू रंगसाज का असल नाम बदरुद्दीन है। आज शनिवार को वो अपनी पत्नी और बच्चे के साथ बाजार में खरीदारी करने गया था। इसी दौरान बाइक सवार दो अपराधी आए और उस पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी गई। छोटू बुरी तरह से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए रिम्स भेजा गया। छोटू की इलाज के दौरान मौत हो गई है। बता दें कि इस वक्त होली और रमजान की खरीदारी को लेकर मेन रोड में काफी भीड़ है। 

हमें फॉलो करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें -

https://chatwhatsappcom/H6JHUZV9z0LIcfjbcYlVDn