द फॉलोअप डेस्कः
30 अगस्त को रांची के मोरहाबादी मैदान में मुख्यमंत्री मंईया सम्मान योजना का प्रमंडल स्तरीय कार्यक्रम फिलहाल टल गया है। यह कार्यक्रम दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल की लाखों महिलाओं के लिए आयोजित होना था। इसके पीछे वजह रामदास सोरेन के शपथ ग्रहण को बताया गया है। वहीं, सरकार में विचार हुआ कि सम्मान योजना का दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल में अंतिम कार्यक्रम होना है। इसे वृहत स्तर पर करने का निर्देश रांची जिला प्रशासन को दिया गया है। वहीं, चार सितंबर की नयी तिथि भी तय कर दी गयी है। बता दें कि अब तक पलामू प्रमंडल, संताल परगना, उत्तरी छोटानागपुर और कोल्हान प्रमंडल की महिलाओं को मंईयां सम्मान योजना की राशि बांटी गई है। आज आखिरी कार्यक्रम रांची में होना था लेकिन किसी कारणवश यह टल गया है। मोरहाबादी मैदान में कार्यक्रम को लेकर पूरी तैयारी कर ली गई थी।