logo

झारखंड के देवघर में बड़ा हादसा, इमारत गिरी; 2 लोगों की मौत

deoghar_acc.jpg

द फॉलोअप डेस्क
देवघर में बड़ा हादसा हुआ है। यहां एक 3 मंजिला मकान भरभरा कर गिर गई। मलबे में कई लोगों के फंसे रहने की जानकारी है। घटना की सूचना पाकर मौके पर NDRF की टीम पहुंच गई है। खबर लिखे जाने तक रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू हो गया था। 2 लोगों की मलबे में दबने से मौत हो गई है। मौके पर गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे भी मौजूद हैं।  इस घटना के बाद से इलाके के लोग दहशत में है। 


रेस्क्यू टीम 1 घंटे बाद पहुंची

घटना देवघर के नगर थाना क्षेत्र के सीता होटल के पास की है।  घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार सीता होटल के पास स्थित हँसकुप का बगल वाला भवन अहले सुबह भरभराकर गिर गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि इस मकान में कई लोग रहते थे। वहीं मीडिया से बात करते हुए सांसद डॉ निशिकांत दुबे ने कहा कि उन्हें सुबह 6 बजे सूचना मिली कि एक इमारत गिर गई है। सूचना मिलते ही वह यहां पहुंचे। डॉ दुबे ने कहा कि 10-12 साल पहले देवघर में एक बड़ी दुर्घटना हुई थी, तब केंद्र सरकार ने एनडीआरएफ की एक स्थायी टीम को देवघर में तैनात किया था। इस टीम ने ही रोप-वे हादसे के समय लोगों की जान बचाई थी। हालांकि देवघर में हुए हादसे में रेस्क्यू टीम 1 घंटे बाद पहुंची। 
 

Tags - Jharkhand newsDeogharDeoghar newsNishikant dubeyNDRF