logo

लोहरदगा हादसा : कुआं निर्माण के दौरान मिट्टी में दबे 4 लोगों की मौत

सगूूग.jpg

द फॉलोअप डेस्कः
लोहरदगा में गुरुवार को बड़ा हादसा हो गया है। सेन्हा थाना क्षेत्र में मिट्टी धंसने से 4 लोग जमीन के अंदर दब गये थे। उन चारों की मौत हो गई है। दरअसल खुदाई के दौरान एक कुआं धंस गया, जिसमें 4 लोग दब गये थे। घटना जिले के सेन्हा थाना क्षेत्र के चितरी अंबाटोली के अंबा बारी की है। 


जानकारी के मुताबिक मनरेगा के तहत असलम अंसारी को कुआं निर्माण की योजना मिली थी। लगभग 35 फीट गहरा कुएं के निर्माण के लिए गड्ढे खोदे गए थे। कुएं में करीब 10 फीट तक ईंट की दीवारें जोड़ी जा चुकी थी। इसी दौरान अचानक मिट्टी धंस गया, जिससे इसमें काम कर रहे चार लोग दब गए। जिन लोगों की मौत हुई है, उसमें मनरेगा योजना के लाभुक असलम अंसारी का 35 वर्षीय पुत्र अबू रेहान अंसारी, 21 वर्षीय पुत्री शबनम खातून, 35 वर्षीय रमजान अंसारी और जोगेंद्र उरांव शामिल हैं। 

घटना की सूचना मिलते ही लोहरदगा के उपायुक्त डॉ प्रसाद कृष्ण वाघमारे, एसडीओ अमित कुमार, सीओ राकेश कुमार तिवारी, बीडीओ संग्राम मुर्मू घटनास्थल पर पहुंचे। मिट्टी में दबे हुए लोगों को निकालने के लिए जेसीबी मंगाई गई। प्रशिक्षु एसपी सह थाना प्रभारी वेदांत शंकर के निर्देश पर बचाव कार्य शुरू किया गया। भारी मशक्कत के बाद 4 लोगों के शव कुआं से निकाले गए। मिट्टी में दबे शवों के बाहर आते ही परिजन दहाड़ मारकर रोने लगे। 

Tags - Lohardaga Lohardaga News well sunk Lohardaga Jharkhand Jharkhand latest news 4 people buried Lohardaga soil subsidence Major accident in Lohardaga