logo

झारखंड एटीएस की बड़ी कार्रवाई, अलकायदा से जुड़े आधा दर्जन स्लीपर सेल एजेंट गिरफ्तार

ATS6.jpg

द फॉलोअप डेस्कः
झारखंड एटीएस ने राज्य में अलकायदा इंडियन सबकॉन्टिनेंट से जुड़े आधा दर्जन से अधिक स्लीपर सेल को गिरफ्तार किया है। जो जानकारी मिल पा रही है उसके मुताबिक झारखंड के लोहरदगा, हजारीबाग सहित 14 स्थानों पर छापेमारी की गई है। लोहरदगा से गिरफ्तार हुए आतंकी के पास से हथियार भी बरामद हुआ है। गिरफ्तार आतंकियों से पूछताछ चल रही है। संभावना है कि जल्द ही एटीएस पूरे मामले का खुलासा करेगी। हालांकि गिरफ्तारी की अबतक कोई अधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं हुई है। 

क्या है संगठन का उद्देश्य
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, पूछताछ पर आतंकी संगठन से जुड़े युवकों ने कहा कि संगठन का उद्देश्य क्षेत्र में आतंक का प्रचार करना, युवाओं को कट्टरपंथी बनाना, भारत में शरिया कानून स्थापित करने के साथ-साथ बांग्लादेश के खिलाफ युद्ध छेड़ने और भारत में गजवा ए हिंद को लागू करने के लिए एक नियमित भर्ती प्रक्रिया को अंजाम देना है.

खबर में अपडेट जारी है..