logo

जमशेदपुर और गिरिडीह में पुलिस की छापेमारी में धराए 12 साइबर अपराधी

cyber_fraud12.jpg

द फॉलोअप डेस्क
गिरिडीह और जमशेदपुर पुलिस को साइबर अपराधियों के खिलाफ छापेमारी कर 12 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने प्रतिबिंब एप के जरिए इन्हें दबोचा है। अहिल्यापुर थाना क्षेत्र के पंचनटांड़ गांव में छापेमारी कर गिरफ्तार किया है। इनके पास से पुलिस ने 16 मोबाइल फोन, 28 सिम कार्ड, 8 एटीएम समेत कई अन्य सामान भी बरामद हुए हैं। वहीं जमशेदपुर से पुलिस ने चाकुलिया के पुरनापानी निवासी नवीन चंद्र महतो, राम चंद्र महतो राहुल महतो, अजय दलाई, सुजय दलाई और जय सेनगुप्ता को गिरफ्तार किया है। 


प्रतिबिंब ऐप पर शिकायत के बाद चाकुलिया से छह साइबर अपराधी गिरफ्तार
जमशेदपुर पुलिस ने प्रतिबिंब ऐप में शिकायत के बाद ग्रामीण पुलिस ने छह साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने चाकुलिया के पुरनापानी निवासी नवीन चंद्र महतो, राम चंद्र महतो राहुल महतो, अजय दलाई, सुजय दलाई और जय सेनगुप्ता को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से पुलिस ने छह मोबाइल फोन भी बरामद किया है जिसे साइबर ठगी में इस्तेमाल किया जाता था।


14 लाख 37 हजार 310 नगद बरामद 
गिरिडीह पुलिस ने प्रतिबिंब पोर्टल की मदद से छह अपराधियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से 16 मोबाइल फोन, 28 सिम कार्ड, आठ एटीएम समेत कई अन्य सामान भी बरामद हुए हैं। एसपी दीपक कुमार शर्मा ने बताया कि अबतक कुल 172 साइबर अपराधियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। जबकि 14 लाख 37 हजार 310 नगद बरामद किये जा चुके हैं।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें