logo

जामताड़ा में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, अवैध शराब मिनी फैक्ट्री का भंडाफोड़, फर्जी स्टिकर के साथ 1136 लीटर शराब बरामद

gunsrm.jpg

द फॉलोअप डेस्क
जामताड़ा थाना क्षेत्र के केंबोना गांव के एस ब्रिक्स फैक्ट्री के पास उत्पाद विभाग ने मनोज मंडल के यहां अवैध शराब की मिनी फैक्ट्री का खुलासा किया है। कार्रवाई में 1050 लीटर स्प्रिट और 86 लीटर ऑफिसर्स चॉइस बरामद की गई। जानकारी के अनुसार, ऑफिसर्स चॉइस की बोतलों पर उत्तर प्रदेश का फर्जी स्टिकर लगा हुआ था, जिससे स्पष्ट होता है कि यह अवैध शराब तस्करी संगठित रूप से की जा रही थी।

मनोज मंडल पुराना शराब कारोबारी है और विगत लोकसभा चुनाव के दौरान भी उसकी भारी अवैध शराब खेप पकड़ी गई थी। उत्पाद विभाग के कुंदन कौशल ने बताया कि मामले में कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। अधिकारियों का कहना है कि चुनाव के समय अवैध शराब तस्करी पर यह कड़ी कार्रवाई एक साफ संदेश देती है। इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है। विभाग ने चेतावनी दी है कि सभी दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

 

Tags - Latest jharkhand News Jharkhand news Updates latest jamtara  News jamtara  News Updates latest jamtara  News jamtara  News in hindi latest jamtara  Updates Latets updates OBC Mocha Jharkhand OBC Mocha Jharkhand News in hindi latest jamtara  updat