logo

जामताड़ा और मिहिजाम में बड़ा सियासी फेरबदल, अध्यक्ष पद से 2 और वार्ड पार्षद पद से 5 लोगों ने लिया नाम वापस

nikay9.jpg

द फॉलोअप डेस्क
जामताड़ा नगरपालिका (आम) निर्वाचन 2026 के तहत नाम वापसी की प्रक्रिया में राजनीतिक गतिविधियां तेज रहीं। जिला जनसंपर्क कार्यालय, जामताड़ा द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, जामताड़ा नगर पंचायत और मिहिजाम नगर परिषद (वर्ग ‘ख’) में कई विधिमान्य उम्मीदवारों ने अपनी अभ्यर्थिता वापस ले ली है। नाम वापसी के बाद दोनों नगर निकायों में चुनावी समीकरणों में बड़ा बदलाव देखा जा रहा है। नगर पंचायत में अध्यक्ष पद के लिए खड़ी उम्मीदवार बबीता झा ने अपना नामांकन वापस ले लिया है। वहीं, वार्ड पार्षद पद से वार्ड संख्या 11 की शोभना चंद्र और वार्ड संख्या 12 के रविलाल मोहली ने भी अपनी अभ्यर्थिता वापस ले ली है।
मिहिजाम नगर परिषद में अध्यक्ष पद से नईमा खातून ने नाम वापस लिया है। इसके अलावा, वार्ड पार्षद पद से वार्ड संख्या 09 की पूर्णिमा बाउरी, वार्ड संख्या 17 के प्रिय रजक और वार्ड संख्या 18 की शिवानी राय ने भी अपनी उम्मीदवारी वापस ले ली है। नाम वापसी की इस प्रक्रिया के बाद, जामताड़ा और मिहिजाम दोनों जगहों पर चुनाव अब सीमित उम्मीदवारों के बीच सिमट गया है। राजनीतिक जानकारों के अनुसार, इससे कई वार्डों में सीधा मुकाबला तय हो गया है। आने वाले दिनों में प्रचार-प्रसार और रणनीति को लेकर सरगर्मी और तेज होगी। जिला प्रशासन के मुताबिक, नामांकन वापसी की प्रक्रिया पूरी तरह शांतिपूर्ण और नियमानुसार संपन्न कराई गई। अब शेष अभ्यर्थियों के बीच चुनावी मुकाबला होगा, जिससे मतदाताओं की भूमिका और भी अहम हो गई है।

 

Tags - Latest jharkhand News jharkhand News jharkhand News Updates Jharkhand News updates latest updates jharkhand Jamtara news updates Jamtara News Jamtara updates in hindi Jamtara News in hindi latest Jamtara News Jamtara updates in Hindi latest Jam