logo

2024 में झारखंड में भी बहुमत, केंद्र में 350 से अधिक सीटें जीतेगी BJP; नतीजों के रुझान पर बाउरी

WhatsApp_Image_2023-12-03_at_12_57_49.jpeg

द फॉलोअप डेस्क 

4 राज्यों के चुनावी परिणाम के संकेतों पर झारखंड के नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी ने प्रतिक्रिया दी है। बाउरी ने कहा, झारखंड में 2024 में बीजेपी को बहुमत हासिल होगा। वहीं केंद्र में पार्टी 350 से अधिक अधिक सीटें जीतकर नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार बनायेगी। बाउरी ने कहा कि चार राज्यों में बीजेपी को मिल रही सफलता से हम झाऱखंड में भी इसी तरह की उम्मीद करते हैं। इस बाबत उन्होंने एक ट्वीट में कहा है, एक अकेला सब पर भारी। तय है : 2024 में झारखंड में बहुमत और केंद्र में 350+ सीटें। 

 

निशिकांत ने ये कहा 

इसी के साथ गोड्डा से बीजेपी के सांसद निशिकांत दुबे ने चार राज्यों में बीजेपी के शानदार प्रदर्शन पर खुशी जाहिर की है। उन्होंने इसे मोदी मैजिक बताया है और कहा है, राजनीति के ब्रैडमेन मोदी हैं, जिनका कीर्तिमान कोई नहीं तोड़ सकता। दुबे ने कहा कि जनता ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि देश में फिलहाल एक ही पार्टी है, जो उनके सुख-दुख में उनके साथ खड़ी है। कहा कि इस बात में कोई शक नहीं कि झारखंड के अगले विधानसभा चुनाव में भी बीजेपी को ही जीत हासिल होगी। झारखंड में एक तरह से बीजेपी की सरकार बनने का भी ये साफ संकेत है। 

ये हैं ताजा चुनावी रुझान 
बता दें कि खबर लिखे जाने तक मध्य प्रदेश में बीजेपी 157 और कांग्रेस 71 सीटों से आगे चल रही है। ये सूचना चुनाव आयोग की ओऱ से दी गयी है। वहीं राजस्थान में बीजेपी 116 सीट से आगे है और कांग्रेस को अब तक 62 सीट प्राप्त हुए हैं। तेलांगना में कांग्रेस 68 सीटों के साथ आगे है वहीं बीआरएस 36 सीटों पर है। बीजेपी मात्र 9 सीटों के साथ है।