logo

11 पत्नियों को पहले ही झगड़ा कर भगा चुका है,  अब 12वीं पत्नी की कर दी हत्या

12WIFE.jpg

द फॉलोअप डेस्कः 
गिरिडीह जिले के गावां थाना इलाके के जामडार पंचायत अंतर्गत तारापुर गांव के एक व्यक्ति रामचंद्र तुरी पर उसकी पत्नी की हत्या का आरोप लगा है। बताया जा रहा है कि रामचंद्र ने अपनी पत्नी सावित्री देवी (40) की लाठी-डंडे से पीटकर हत्या कर दी। घटना के बारे में बताया जा रहा है कि देर रात को रामचंद्र अपनी पत्नी सावित्री के साथ शराब पी रहा था। इसी दौरान दोनों के बीच विवाद होने लगा। बात इतनी बढ़ गई नशे में धुत रामचंद्र ने पत्नी को पीटना शुरू कर दिया। रामचंद्र ने पत्नी की इतनी बेरहमी से पिटाई की कि सावित्री ने दम तोड़ दिया। 


12वीं पत्नी थी सावित्री
बड़ी बात तो गांव वालों की तरफ से यह बताई जा रही है के आरोपी अब तक 12 शादी कर चुका है। 11 पत्नियों को वह पहले ही लड़-झगड़कर भगा चुका है। सावित्री रामचंद्र की 12 वीं पत्नी थी। इससे पहले की पत्नियों से रामचंद्र को कोई संतान नहीं है लेकिन सावित्री से तीन बेटा व एक बेटी है। पुलिस ने आरोपी से पूछताछ शुरू कर दी है। घटना रविवार देर रात की है लेकिन मामला पुलिस के सामने सोमवार को आया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गिरिडीह भेज दिया है। आरोपी पति को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। 

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करेंhttps://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT