logo

रांची : लेवी नहीं देने पर कंस्ट्रक्शन कंपनी के मैनेजर को मारी गोली 

LEVU.jpg

रामगढ़ः 

झारखंड में अपराधियों का दुस्साहस चरम पर है। आए दिन किसी भी बड़ी से बड़ी घटना को अंजाम देने में अपराधी बाज नहीं आ रहे हैं। ताजा मामला रामगढ़ जिले से सामने आया है जहां एक कंस्ट्रक्शन कंपनी के मैनेजर को अपराधियों ने दिनदहाड़े गोली मार दी है। अपराधियों ने लेवी नहीं देने पर रेलवे आरवीएनएल के अंतर्गत केके कंस्ट्रक्शन कंपनी के मैनेजर को गोली मारी है। इस हमले में मैनेजर विजय धवन गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। उन्हें स्थानीय अस्पताल ले जाया गया वहां से प्राथमिक इलाज के बाद उनको रांची रेफर कर दिया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।