logo

झारखंड के इन जिलों में अगले 3 दिन हीट वेव का येलो अलर्ट, 40 के पार पहुंचा पारा

ूासज4.jpg

द फॉलोअप डेस्कः
पूरे झारखंड में भीषण गर्मी पड़ रही है। कई जिलों का तापमान 40 के पार है। आने वाले दिनों में गर्मी काफी तेजी से बढ़ेगी। कई जिलों में अधिकतम तापमान में दो-तीन डिग्री की बढ़त होगी। मौसम विभाग ने 19 से 21 अप्रैल तक कोल्हान प्रखंडल में लू का येलो अलर्ट जारी किया है। साथ ही राज्य के संथाल परगना में भी  20 से 21 तक हीट वेव चलेगा। पिछले 24 घंटे की बात करें तो सबसे अधिक तापमान सरायकेला में दर्ज किया गया है। सरायकेला में अधिकतम तापमान 43.7 डिग्री दर्ज किया गया जबकि, न्यूनतम तापमान 24.1 डिग्री सेल्सियस बोकारो थर्मल में दर्ज किया गया। राजधानी रांची में अधिकतम 36.8 और न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।


बढ़ती गर्मी को देख स्कूल बदलेंगे अपनी समय सारणी
बढ़ते तापमान को देखते हुए स्कूलों ने समय सारिणी में बदलाव शुरू कर दिया गया है। कई स्कूलों ने सुबह स्कूल पहुंचने और दोपहर छुट्टी के समय में बदलाव किया है। वहीं, कई स्कूल अगले सप्ताह से टाइमिंग में बदलाव करेंगे। 


इन स्कूलों में हुआ है टाइमिंग में बदलाव 
डीएवी आलोक, डीएवी पब्लिक स्कूल, डीएवी बरियातू, जेवीएम श्यामली, ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल, सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, रॉयल्स बड पब्लिक स्कूल और कैरलि स्कूल ने पहले ही सुबह के शेड्यूल में बदलाव कर दिया है। डीएवी बरियातू में सुबह 8 बजे से कक्षाओं का संचालन होता था। अब 7.30 कर दिया गया है। डीएवी आलोक में 8.10 की बजाए सुबह 7 बजे से कक्षाएं चल रही हैं। इसी तरह सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में 7.40 की बजाय 7 बजे से, जेवीएम श्यामली में 8 बजे की बजाय 7 बजे से और ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल में 8 की जगह अब सुबह 6 बजे से कक्षाओं का संचालन हो रहा है।
 

Tags - Weather Jharkhand Weather Jharkhand Weather News Summer in Jharkhand Heatwave Jharkhand Heat wave in Jharkhand Hot Wind in Jharkhand