logo

गढ़वा नगर परिषद अध्यक्ष के लिए कईयों ने भरा पर्चा, नामांकन के आखिरी दिन प्रत्याशियों ने दिखाई सक्रियता

nikay8.jpg

द फॉलोअप डेस्क
नगर निकाय चुनाव के नामांकन का आज अंतिम दिन है। ऐसे में गढ़वा में नगर परिषद अध्यक्ष पद के लिए प्रत्याशियों की भीड़ उमड़ पड़ी। आज जेएमएम समर्थित उम्मीदवारों सहित आधा दर्जन लोगों ने नगर परिषद अध्यक्ष पद के लिए अपना नामांकन दाखिल किया। इस क्रम में जेएमएम समर्थित उम्मीदवार और वर्तमान नगर परिषद अध्यक्षा के पति संतोष केशरी ने निर्वाचक पदाधिकारी के समक्ष अपना नामांकन पेश किया। वहीं, नगर परिषद की पूर्व अध्यक्षा अनीता दत ने भी आज नामांकन दाखिल किया। इसके अतिरिक्त मासूम खान और जितेन्द्र सिन्हा ने भी अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल किया।
सभी प्रत्याशियों ने समयानुसार सादगी से जिला समाहरणालय पहुंचकर अपना नामांकन दाखिल किया। इसके बाद संतोष केशरी ने शहर में जुलूस निकालकर जनता से अपने पक्ष में वोट देने की अपील की। नामांकन प्रक्रिया से पहले सभी प्रत्याशियों ने गढ़देवी मंदिर और संकट मोचन मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना की। पूजा के पश्चात वे अपने समर्थकों के साथ समाहरणालय स्थित AC कार्यालय पहुंचे और नियमानुसार नामांकन पत्र दाखिल किया।
प्रत्याशियों ने कहा कि वे नगर परिषद को स्वच्छ, सुंदर और विकासशील बनाने के उद्देश्य से चुनाव मैदान में उतरे हैं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि यदि जनता ने उन्हें मौका दिया तो बुनियादी सुविधाओं, साफ-सफाई, पेयजल, सड़क, नाली और जनसमस्याओं के समाधान को प्राथमिकता देंगे। नामांकन के दौरान उनके साथ कई प्रमुख समर्थक, स्थानीय नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। नामांकन दाखिल होने के बाद समर्थकों में उत्साह देखा गया और जीत का भरोसा जताया गया। गढ़वा नगर परिषद अध्यक्ष पद के लिए नामांकन शुरू होते ही मुकाबला दिलचस्प हो गया है। आने वाले दिनों में राजनीतिक गतिविधियों और तेज होने की संभावना है।

 

Tags - latest jharkhand News jharkhand News updates latest jharkhand news jharkhand news updates latest jharkhand News. Garwah news Updates latest Garwah news Garwah news updates Garwah news in hindi Garwah News Updates Garwah news Updates Garwah news