logo

चाईबासा : सॉफ्टवेयर इंजीनियर गैंगरेप मामले में कई संदिग्ध हिरासत में, BJP हेमंत सरकार पर हमलावर

GANGRAPE11.jpg

पश्चिम सिंहभूमः
चाईबासा सॉफ्टवेयर इंजीनियर गैंगरेप मामले में पुलिस ने कई संदिग्ध को हिरासत में लिया है। पुलिस एक्शन मोड में है। शुक्रवार की रात से ही कई जगहों पर पुलिस छापेमारी कर रही है। पश्चिम सिंहभूम एसपी आशुतोष शेखर खुद इस घटना की मॉनिटरिंग कर रहे हैं। 


भाजपा हमलावर 
इधर इस मामले को लेकर अब झारखंड में सियासत गरमा रही है। झारखंड भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव (Pratul Shahdev) ने दुख जताया है और हेमंत सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने सरकार पर हमला करते हुए कहा है कि हेमंत सरकार के कार्यकाल में 5000 से ज्यादा रेप के मामले हो चुके हैं। लेकिन 1% से भी कम बलात्कारियों को स्पीडी ट्रायल के जरिये सजा दिलाई गई है। इस सरकार के कार्यकाल में बेटियां पूरे तरीके से असुरक्षित हो गई हैं।


क्या है मामला 
बता दें कि शुक्रवार शाम करीब 5:30 बजे पीड़िता अपने दोस्त के साथ स्कूटी में घूमने के लिए हवाई अड्डे के पास गई थी। यहां स्कूटी खड़ी कर दोस्त से बात कर रही थी। शाम ढलने से हल्का अंधेरा हो गया है तभी वहां कुछ लड़के आ गये और उससे मारपीट कर सुनसान जगह खींच कर ले गये और सभी ने बारी-बारी से दुष्कर्म किया। लड़की की स्थिति गंभीर होने लगी तो सभी लड़के वहां से छोड़कर भाग गए। पीड़िता शिकायत पर पुलिस ने थाने में मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।