रामगढ़:
रजरप्पा थानाक्षेत्र (Rajrappa Police Station) के दुलमी बाजार टांड़ ब्लॉक (Dulmi Bazar Tand Block) से मारपीट और लूटपाट का मामला सामने आया है। शुक्रवार देर रात कुछ हथियारबंद डकैतों ने जुआ खेल रहे जुआरियों के साथ मारपीट कर 5 लाख नगद (5 Lakh Cash) के साथ कुछ मोबाईल लेकर फरार हो गए। मारपीट में कुछ जुआरियों को गंभीर चोटें आई है। जिनका इलाज चल रहा है। वहीं मामले जुआ से जुड़ा होने के कारण पुलिस को इसकी जानकारी नहीं दी गई है। इस घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का महौल है।

12 नकाबपोश व्यक्ति हथियार के साथ जुआ अड्डा पहुंचे
प्रत्यक्षदर्शियों से मिली जानकारी के मुताबिक टांड़ ब्लॉक कार्यालय के पीछे के इलाके में लोग जुआ खेला करते थे। शुक्रवार रात करीब 9:30 बजे 4 बाइक में लगभग 12 नकाबपोश व्यक्ति हथियार के साथ जुआ अड्डा पहुंचे। पहले तो अपराधियो ने वहां खड़ी बाईक के सभी प्लग तार काट दिए। फिर उन्होंने जुआरियों के घेर लिया। कुछ वक्त बाद इन लोगों की हाथापाई शुरू हो गई जिसमें कुछ जुआरियों को गंभीर चोटें आई। किसी तरह वहां से दो जुआरी मौका देखकर भाग निकला।
पुलिस के नहीं दी गई सूचना
भागे दो जुआरी ने घटना की जानकारी ग्रामीणों को दी सूचना पाकर ब्लॉक मोड़ के पास कुछ ग्रामीणों द्वारा अपराधियों को रोकने का भी प्रयास किया गया। लेकिन अपराधियों ने ग्रामीणों पर रिवाल्वर तान हरहद कंडेर होते हुए बगरई की ओर भाग निकले। बता दें कि यह घटना प्रखंड कार्यालय के पीछे लगे 500 मीटर की दूरी में हुई है। वही प्रखंड कार्यालय परिसर में ही प्रखंड पदाधिकारी, अंचल पदाधिकारी सहित कर्मियों का आवास भी है। इसमें कई कर्मी रहते भी हैं।
हमें कोई सूचना नहीं- इंस्पेक्टर विद्या शंकर
इस मामले पर जब रजरप्पा थाना प्रभारी इंस्पेक्टर विद्या शंकर से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि उनके पास किसी के द्वारा जानकारी या शिकायत नहीं दिया गया है। बावजूद इसके घटना को लेकर पूछताछ की जा रही है।