logo

जमशेदपुर : संविधान दिवस पर समाहरणालय सहित सभी सरकारी कार्यालयों में प्रस्तावना का सामूहिक पाठ

mnbsdfvgsekfg.jpg

द फॉलोअप डेस्क
संविधान दिवस के अवसर पर पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी, उप विकास आयुक्त नागेन्द्र पासवान, अपर उपायुक्त भगीरथ प्रसाद तथा अन्य जिला स्तरीय पदाधिकारियों एवं कर्मियों की उपस्थिति में समाहरणालय, जमशेदपुर में भारतीय संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक रूप से पाठ किया गया। इस अवसर पर उपस्थित सभी अधिकारियों ने भारतीय संविधान के प्रति अपनी निष्ठा को दोहराया तथा संविधान निर्माताओं के आदर्शों को स्मरण किया। उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने कहा कि संविधान हमारे लोकतांत्रिक ढांचे की आधारशिला है और इसके मूल्यों-न्याय, स्वतंत्रता, समानता एवं बंधुत्व को व्यवहार में उतारना हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मियों से कर्तव्यनिष्ठा, पारदर्शिता और सेवा भाव के साथ कार्य करने पर बल दिया।
इसी क्रम में जिले के अनुमंडल एवं प्रखंड कार्यालयों, विभिन्न विभागीय कार्यालयों, शैक्षणिक संस्थानों एवं अन्य सरकारी प्रतिष्ठानों में भी संविधान की प्रस्तावना का पाठ किया गया। सभी कार्यालयों में आयोजित इस सामूहिक कार्यक्रम के माध्यम से लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति समर्पण और नागरिक कर्तव्यों के पालन का संदेश दिया गया।

 

Tags - Latest jharkhand News jharkhand Updates latest updates Jharkhand latest news in hindi latest jharkhand updates Jharkhan News jharkhand News in hindi Jamshedpur news updates latest Jamshedpur News Jamshedpur News Updates Jamshedpur News in hindi