logo

Ranchi : पहाड़ी मंदिर में उमड़ा आस्था का जनसैलाब, देर रात से ही कतार में श्रद्धालु

pahadiiiiiiii.jpg

रांचीः
पहाड़ी मंदिर की भीड़ आज देखते ही बन रही है। भोलेनाथ के भक्त भक्ति में सराबोर होकर अपने बाबा के दर्शन करने को मंदिर पहुंचे हैं। आज सावन की दूसरी सोमवारी है। राजधानी में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा है।  विभिन्न शिवालयों में भक्तों का हुजूम लगा है। भक्त सुबह से ही पूजा अर्चना करने पहुंच रहे हैं।  यहां सुबह से ही शहर के विभिन्न इलाकों से भक्त पूजा करने पहुंच रहे हैं.


3:30 बजे से भीड़ 
पहाड़ी मंदिर में सुबह 3:30 बजे से ही बाबा का पट खोल दिया गया है। ताकि श्रद्धालु  पहुंचकर भगवान भोलेनाथ पर जलाभिषेक कर सकें। पुजारी बताते हैं कि आज बाबा के दर्शन करने से भक्तों कि हर मनोकामना पूरी होती है। सोमवार के व्रत का भगवान शिव की आराधना और आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए सोमवार का विशेष महत्व माना गया है। 

 

सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम 
श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए सुखदेव नगर थाना की पुलिस के साथ-साथ थाना प्रभारी ममता कुमारी, डीएसपी प्रकाश सोय सहित विभिन्न पुलिसकर्मी लगातार सुरक्षा में तैनात हैं। सुरक्षा को लेकर डीएसपी प्रकाश सोए ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुविधा का ख्याल रखा गया है। ट्रैफिक व्यवस्था को भी पहाड़ी मंदिर के आसपास मजबूत रखा गया है। किसी भी तरह की कोई भी वाहन मंदिर परिसर के आसपास नहीं आने दी जा रही है।