logo

पूर्वी सिंहभूम : जिला टॉपर प्रोबिन मुर्मू बनना चाहता है पायलट, लोगों की आर्थिक मदद से जायेगा कोटा

jj1.jpg

द फॉलोअप डेस्क, पूर्वी सिंहभूम 
मैट्रिक के जिला टॉपर के पास आगे की पढ़ाई के लिए पैसे नहीं होने पर गांव वालों ने क्राउड फंडिंग कर उसे कोटा भेजने का निर्णय लिया है। झारखंड के पूर्वी सिंहभूम के रहने वाले प्रोबिन कुमार मुर्मू लोगों की मदद से कोटा से अपना सपना पूरा करेंग। दरअसल, प्रोबिन अपने जिला के होनहार छात्र हैं। उन्होंने मैट्रिक की परीक्षा में जिला में पहला स्थान लाया है। प्रोबिन भविष्य में पायलट बनना चाहते हैं। लेकिन पिता एक किसान हैं। प्रोबिन के घर की आर्थिक स्थिति दयनीय है। अपनी कड़ी मेहनत और लगन से प्रोबिन मैट्रिक में टॉपर तो बन गये, लेकिन उसके पास आगे की पढाई के लिए पर्याप्त पैसे नहीं थे। गांव वालों ने प्रोबिन को हाथो हाथ लिया और उसे उसके आगे की पढाई के लिए आर्थिक मदद की।

पायलट बनना चाहता है प्रोबिन 
प्रोबिन कुमार मुर्मू पूर्वी सिंहभूम के बनामघुटू का रहने वाले हैं। पिता मान सिंह मुर्मू एक किसान हैं और घर की आर्थिक स्थिति कमजोर है। आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने की वजह से प्रोबिन अपनी आगे की पढाई करने में असक्षम थे। गांव के मुखिया तक प्रोबिन के मैट्रिक में टॉप करने की जानकरी पहुंची। इसके साथ ही स्थानीय लोगों ने बताया कि प्रोबिन के परिवार वालों की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। प्रोबिन को आगे की पढाई के लिए पैसे की ज़रूरत है। इसके बाद मुखिया ने क्राउड फंडिंग की मदद से प्रोबिन के लिए पैसे इकठ्ठा करवाया।

मंगल कालिंदी ने मदद करने का किया एलान 
क्राउड फंडिंग की मदद से अब प्रोबिन राजस्थान के कोटा में अपनी आगे की पढाई पूरी करेंग। बता दें कि जुगसलाई से झामुमो विधायक मंगल कालिंदी ने भी मदद के लिए हाथ बढ़ाया है। मंगल कालिंदी ने पहले तो प्रोबिन की खूब सराहना की, कहा कि ऐसे होनहार छात्रों की झारखंड को जरूरत है। पैसे के अभाव में प्रोबिन की पढाई नहीं रुकेगी। उन्होंने यहां तक कह दिया कि वह अपनी सैलरी से प्रोबिन को हर महीने आर्थिक मदद करेंगे, जिससे उनका पायलट बनने का सपना पूरा हो सकेगा।

 

Tags - East Singhbhum newsmangal kalindi mlaeducation newshindi news