रांची:
झारखंड कुम्हार महासभा (Jhaarakhand Kumhaar Mahaasabha) रांची द्वारा प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें मैट्रिक एवं इंटर के प्रतिभाशाली छात्रों को सम्मानित किया गया। बच्चों को छात्रवृत्ति एवं आर्थिक सहायता देने का निर्णय भी लिया गया। इस समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर सांसद संजय सेठ (Sanjay Seeth) मौजूद रहे।

आर्थिक सहायता देने का निर्णय
इस प्रतिभा सम्मान समारोह में भविष्य में समाज के आर्थिक रूप से कमजोर प्रतिभाशाली बच्चों को छात्रवृत्ति एवं आर्थिक सहायता देने का निर्णय लिया गया। साथ ही वैवाहिक सम्मेलन का आयोजन करने का निर्णय भी लिया गया है।

प्रतिभा सम्मान में इन्होंने की शिरकत
इस समारोह में झारखंड कुमार महासभा के अध्यक्ष राजू प्रजापति उपाध्यक्ष, संजय कुमार और (शंभू), संरक्षक त्रिवेणी काशी, जिला अध्यक्ष प्रसाद महतो, कोषाध्यक्ष तुलसी प्रजापति, संजय प्रजापति, रेखा देवी एवं अन्य सभी सदस्य उपस्थित थे।