logo

Ranchi : इस हफ्ते मिल सकती है भीषण गर्मी से राहत, 16 से 21 मई तक बारिश के आसार

badal6.jpg

रांचीः
असानी तूफान के बाद हुई हल्की-फुल्की बारिश से झारखंड में भीषण गर्मी से कुछ राहत मिली है। इस हफ्ते के बाद और राहत मिलने की उम्मीद है। दरअसल। मौसम केंद्र के अनुसार 16 मई को राज्य के उत्तर-पूर्वी, मध्य एवं दक्षिणी भागों में कहीं-कहीं बारिश की संभावना है। 17 मई को राज्य के उत्तर-पूर्वी भागों में बारिश की संभावना है। 18 मई को उत्तर-पूर्वी एवं दक्षिणी भागों में बारिश की संभावना है। 19 मई को उत्तर-पूर्वी, मध्य एवं दक्षिणी भागों के कुछ स्थानों पर हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है। 20 एवं 21 मई को राज्य में पूरे झारखंड में बारिश होने के आसार हैं। 


इन जिलों में मौसम बदलेगा 
राज्य के गुमला, सिमडेगा, दुमका, गिरिडीह, जामताड़ा, साहिबगंज, पाकुड़, देवघर एवं गोड्डा जिले के कुछ भागों में मौसम का मिजाज बदलेगा। यहां मेघ गर्जन के साथ बारिश होने के आसार हैं। इस दौरान वज्रपात की भी आशंका है। तेज हवाएं भी चल सकती हैं। इसे लेकर मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। 


कई क्षति हुई बारिश के दौरान 
झारखंड के कई जिलों में बीते दिनों आंधी-तूफान के साथ बारिश हुई। जिससे कई जगहों पर पेड़ों के उखड़ गये। लेकिन बारिश के बाद लोगों को गर्मी से राहत मिली। 19 मई तक राज्य में हल्के से मध्यम दर्ज की बारिश की उम्मीद जताई है। आंधी तूफान के दौरान पेड़ की डाल टूटकर गिरने से रांची में एक शख्स की मौत हो गई है। शख्स चतरा जिले का रहनेवाला था।