द फॉलोअप डेस्क
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर रांची नगर निगम ने आवश्यक सूचना जारी करते हुए स्पष्ट किया है कि 15 अगस्त 2025 को रांची नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत आने वाले सभी बधशालाएं एवं मांस, मछली, मुर्गा की दुकानें पूर्णतः बंद रहेंगी। इस दिन क्रय-विक्रय पर भी पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा।
नगर निगम के उप प्रशासक द्वारा जारी पत्र (पत्रांक 744, दिनांक 12.08.2025) में कहा गया है कि यदि कोई दुकानदार या विक्रेता 15 अगस्त को मांस, मछली या मुर्गा बेचते हुए पाया जाता है, तो उसके विरुद्ध विधिसम्मत कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
नगर निगम का यह निर्णय स्वतंत्रता दिवस जैसे राष्ट्रीय पर्व की गरिमा बनाए रखने और सामाजिक सौहार्द को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। नगर निगम ने सभी व्यापारियों और आम नागरिकों से अपील की है कि वे निर्देशों का पालन कर प्रशासन को सहयोग करें।
