logo

राज्य के 6 जिलों में खुलेंगे मेडिकल कॉलेज, स्वास्थ्य मंत्री ने दी मंजूरी

मेडिकल_कॉलेज.jpg

द फॉलोअप डेस्क
झारखंड वासियों के लिए सरकार ने एक बड़ी खुशखबरी देदी है। झारखंड के 6 अलग-अलग जिलों में अब मेडिकल कॉलेज और अस्पताल खोले जायेंगे। ये मेडिकल कॉलेज धनबाद, देवघर, खूंटी, गिरिडीह, जामताड़ा और पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) में स्थित सदर अस्पताल को अपग्रेड कर खोले जायेंगे। 

जुलाई में मंत्री सुदिव्य कुमार ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा को पत्र लिखकर राज्य में मेडिकल कॉलेज खोलने का आग्रह किया था। इस पत्र में उन्होंने झारखंड की मौजूदा चुनौतियों का जिक्र किया था और बताया था कि 3.92 करोड़ की आबादी वाले इस राज्य में फिलहाल केवल 9 मेडिकल कॉलेज हैं। जबकि जबकि राष्ट्रीय मानक के अनुसार राज्य में 39 मेडिकल की जरुरत है। 
इसके बाद केंद्र की तरफ से मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू को सहमति पत्र भेजा गया हैं। इसमें लिखा गया है कि इस मामले पर संबंधित जांच की जा रही है। वहीं सुदिव्य कुमार सोनू को उन्होंने पत्र में विश्वास दिलाया है कि उनके पत्र को गंभीरता से लिया गया है। 

इस मामले पर मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने कहा है कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के मार्गदर्शन में राज्य सरकार झारखंड में स्वास्थ्य ढांचे को मजबूती देने के लिए निरंतर प्रयासरत है। वहीं उन्होंने केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा को इस सहयोग के लिए धन्यवाद कहा है। उन्होंने कहा कि इनके सहयोग से राज्य के 6 जिलों में मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल की स्थापना का मार्ग प्रशस्त हुआ है। इसके जरिये राज्य के मरीजों और मेडिकल से जुड़े छात्रों को उन्नत चिकित्सा सेवाओं की समान पहुंच उपलब्ध कराने में मददगार होगा। 

Tags -  jharkhand news jharkhand lateest news jharkhand update jharkhand khabar medical college medical college and hospital news