logo

पलामू : रन फॉर झारखंड में दौड़ा मेदिनीनगर,DC-SP संग बड़ी संख्या में युवाओं ने लगाई दौड़

dyjsry.jpg

द फॉलोअप डेस्क
झारखंड राज्य स्थापना दिवस के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में मंगलवार को डीसी समीरा एस और एसपी रीष्मा रमेशन ने समाहरणालय परिसर से हरि झंडी दिखाकर युवाओं की टोली को एथलेटिक्स स्टेडियम, जी.एल.ए. कॉलेज के लिए रवाना किया। इसके बाद विभिन्न पदाधिकारियों, स्कूल के छात्रों, नेहरू युवा केंद्र के वॉलंटियर्स समेत अन्य ने समाहरणालय परिसर से कचहरी और रेडमा चौक होते हुए जी.एल.ए. कॉलेज तक दौड़ लगाई। इस दौड़ में युवाओं का जोश देखते ही बन रहा था। कुछ युवा “हैप्पी बर्थडे झारखंड इन एडवांस” के नारे लगाते हुए जी.एल.ए. कॉलेज स्टेडियम पहुंचे।
यहां लड़कों और लड़कियों में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहने वाले प्रतिभागियों को डीसी और एसपी ने मोमेंटो देकर पुरस्कृत किया। इस अवसर पर उपायुक्त समीरा एस, एसपी रीष्मा रमेशन, उप विकास आयुक्त जावेद हुसैन, अपर समाहर्ता कुंदन कुमार, सहायक समाहर्ता हिमांशु लाल, सदर एसडीएम सुलोचना मीणा, डी.आर.डी.ए निदेशक सह जिला खेल पदाधिकारी रतन सिंह, एनडीसी नीरज कुमार समेत बड़ी संख्या में युवा उपस्थित रहे। ज्ञातव्य है कि इस वर्ष “झारखंड @25” थीम के अंतर्गत जिले में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है, जिसके तहत आज यह विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया।

 

Tags - jharkhand news updates latest jharkhand News palamu news Updates latest jharkhand Updates Jharkhand news updates Jharkhand news in hindi palamu News Updates Jharkhand News in hindi jharkhand News Updates palamu news palamu news in hindi latest