द फॉलोअप डेस्क
मेदनीनगर महापौर अरुणा शंकर ने आज अपने आवासीय कार्यालय में जुड़को द्वारा संचालित शहरी जलापूर्ति योजना फेज 2 की समीक्षा की और अधिकारियों को इसे यथाशीघ्र पूर्ण करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि पानी हमारी मूलभूत सुविधा है और इसे घर-घर पहुंचाने में किसी प्रकार की ढील या बाधा बर्दाश्त नहीं की जाएगी। महापौर ने आदेश दिया कि पहले ड्राई जोन में पाइप लगाए जाएं और सभी वार्डों में पार्षद अपनी समस्याओं के माध्यम से तत्काल समाधान की जानकारी दें। उन्होंने स्पष्ट किया कि जो भी इस कार्य में बाधा डालेगा, उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
.jpg)
वहीं जुड़को के पदाधिकारियों ने महापौर को भरोसा दिया कि एक माह के भीतर कुछ वार्डों में पानी सप्लाई चालू कर दिया जाएगा। इसके अलावा, महापौर ने बताया कि निगम नागरिकों को निशुल्क नया वॉटर कनेक्शन भी उपलब्ध कराएगा। उन्होंने कहा कि वह हर 10 दिन में कार्य की प्रगति की रिपोर्ट लेंगी ताकि योजना जल्द पूरी हो सके। महापौर ने आम नागरिकों से अपील की कि जहां गंदा पानी आ रहा है, वहां लिखित शिकायत उनके कार्यालय में दें और संभव हो तो समाधान भी सुझाएं, ताकि त्वरित कार्रवाई की जा सके। इस बैठक में जुड़को और निगम के सभी कर्मी उपस्थित रहे।
.jpeg)