logo

उलगुलान महारैली को लेकर बैठक, कांग्रेस नेता ने कहा- ये समय अघोषित आपातकाल का है 

CONGRESS16.jpeg

रांची  

21 अप्रैल को रांची में होने वाली उलगुलान न्याय महारैली की तैयारियों को लेकर कांग्रेस भवन, रांची में बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता रांची जिला अध्यक्ष डॉ राकेश किरण ने की। इस दौरान उन्होंने कहा कि ये समय बीजेपी की तानाशाही और अघोषित आपातकाल है। इसका सामना करना आज बड़ी चुनौती बन गया है। बता दें कि बैठक में जिला कमिटी के पदाधिकारीगण, प्रदेश डेलीगेट, प्रखंड अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष और अग्रणी संगठन व विभागों के जिला अध्यक्षगण विशेष रूप से उपस्थित रहे। 


केंद्र की मोदी सरकार सभी मोर्चे पर विफल
डॉ राकेश किरण महतो ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार सभी मोर्चे पर विफल साबित हुई है‌। देश की जनता पिछले दस वर्षों के मोदी सरकार के कार्यकाल से त्रस्त हो चुकी है एवं बदलाव के लिए आतुर है। अपनी सत्ता जाने का अंदेशा होते ही भाजपा तमाम हथकंडे अपना रही है। विपक्षी दलों के नेताओं को बेवजह परेशान कर रही है। उन्हें जेल में डाल दे रही है। महतो ने कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया कि इस महारैली में प्रखण्ड, मंडल, पंचायत एवं बूथ स्तर के सभी सक्रिय नेताओं की भागीदारी सुनिश्चित करें। प्रदेश प्रतिनिधि लाल प्रेम प्रकाश नाथ शाहदेव ने कहा कि यह महारैली राज्य की राजनीतिक दशा एवं दिशा तय करेगी। 


मौके पर ये लोग थे मौजूद 
बैठक में मुख्य रूप से जगदीश साहू, शमीम अख्तर, मेरी तिर्की, शिवटहल नायक, शाहिद अहमद, ऐनुल हक, अमन अहमद, एतवा उरांव, विजय टोप्पो, कुशल उरांव , गुलजार अहमद, बलराम साहू, लालचंद सोनी, जसीम अंसारी,विनोद साहू, तुलसी खरवार, रहमतुल्लाह अंसारी, संजर खान, अजय साहू, जफर इमाम, जगदीश चंद्र महतो, रीता चौधरी, मीनू सिंह, चंदन बैठा, रामदेव सिंह, कार्तिक महतो, राधामधव सेठ, किशोर नायक, शहनाज खान, अरविंद लोहरा और मोहम्मद हुसैन आदि उपस्थित रहे।

 

हमें फॉलो करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें -                    

https://chatwhatsappcom/H6JHUZV9z0LIcfjbcYlVDn

Tags - Ulgulan MaharallyRakesh kirancongressjharkhand news