logo

गवर्नर से मिले एचईसी का अध्ययन करने आयी संसदीय समिति के सदस्य

hec4.jpg

द फॉलोअप, रांची
एचईसी का अध्ययन करने आयी उद्योग संबंधी संसदीय समिति के सदस्यों ने आज राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से लोक भवन में मुलाकात की। इनमें समिति के अध्यक्ष अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद तिरुचि शिवा, हेवी इंजीनियरिंग कॉरपोरेशन (एचईसी), राँची के पुनरुद्धार संबंधी उपसमिति की संयोजक एवं लोकसभा सांसद कोंडा विश्वेश्वर रेड्डी सहित उपसमिति के सदस्य सांसद सुलता देव, डॉ. मल्लू रवि, हसमुखभाई सोमाभाई पटेल एवं चंदन चौहान शामिल थे। मालूम हो कि उद्योग संबंधी संसदीय समिति के अध्यक्ष एवं उपसमिति की संयोजक तथा अन्य सदस्यगण हेवी इंजीनियरिंग कॉरपोरेशन (एचईसी), राँची के पुनरुद्धार संबंधी विषयों का अध्ययन करने तथा एचईसी की वर्तमान स्थिति एवं पुनरुद्धार की संभावनाओं का अवलोकन करने के लिए झारखण्ड के दौरे पर है। इस अवसर पर संसदीय समिति के सदस्यों ने राज्यापल को एचईसी की स्थिति और उससे जुड़े विषयों पर विस्तार से चर्चा की। उन्हें अध्ययन के क्रम में मिली जानकारी से भी अवगत कराया।

Tags - HEC Parliamentary Committee Governor Ranchi Jharkhand