logo

पाकुड़ में खनन टास्क फोर्स की छापेमारी, 19 वाहनों पर कार्रवाई, करीब 89 हजार रुपये वसूला गया जुर्माना

kjhrguikherug.jpg

नंदलाल तुरी
पाकुड़ जिले में खनन टास्क फोर्स की टीम ने सोमवार रात हिरणपुर थाना क्षेत्र के मुख्य मार्ग पर विशेष जांच अभियान चलाया। अभियान के दौरान टीम ने पाया कि कुछ भारी वाहन जिला प्रशासन के निर्देशों का पालन नहीं कर रहे थे और नो एंट्री क्षेत्र का उल्लंघन कर रहे थे। इसके बाद टीम ने 20–25 वाहनों की जांच की, जिसमें से 19 वाहनों पर कार्रवाई की गई और 89,800 रुपये की राशि ई-पॉस मशीन के माध्यम से दंडस्वरूप वसूली गई। वाहन चालकों को चेतावनी दी गई कि भविष्य में यदि ऐसा उल्लंघन किया गया, तो उनके वाहन को जप्त कर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
जिला खनन पदाधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि अवैध खनन और नियमों के उल्लंघन पर प्रशासन की शून्य सहनशीलता नीति अपनाई गई है। उन्होंने कहा कि आम जनता की सुविधा और सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए ऐसे जांच अभियान निरंतर जारी रहेंगे। इस अभियान में जिला खनन पदाधिकारी राजेश कुमार, अंचल अधिकारी हिरणपुर मनोज कुमार, माइनिंग इंस्पेक्टर सुबोध कुमार सिंह, नवीन कुजूर, जिला सड़क सुरक्षा प्रबंधक रितेश कुमार सिंह, परिवहन विभाग के कर्मचारी और हिरणपुर थाना पुलिस बल मौजूद रहे।

 


 

Tags - latest Jharkhand News Jharkhand News Updates latest Pakur news Pakur News Updates latest Pakur news Updates Pakur news in hindi Pakur News Pakur news updates