द फॉलोअप डेस्कः
झारखंड के कांग्रेस कोटे के मंत्री आलमगीर आलम उमरा करने गये हैं। वह पत्नी के साथ उमरा (हज) करने मक्का-मदीना गए हैं। बता दें कि आलमगीर आलम दूसरी बार मंत्री बने हैं इसका शुक्राना अदा करने वह उमरा पर गये हैं। मंत्री आलमगीर आलम ने बताया कि हज ए उमराह करने के बाद 25 फरवरी के बाद बरहरवा वापस लौटेंगे। उन्होंने झारखंड सहित देश भर व पूरे पाकुड़ विधानसभा क्षेत्र में सुख समृद्धि की कामना की है। उन्होंने आपसी भाईचारा के साथ रहने की दुआ मांगी है

