logo

मंत्री बादल पत्रलेख के पीएस राकेश दुबे का निधन, शोक की लहर

्हवा.jpg

द फॉलोअप डेस्कः
झारखंड सरकार के मंत्री बादल पत्रलेख के पीएस राकेश दुबे का निधन हो गया है। बताया जा रहा है कि रात को वह सोए और सुबह उठ नहीं पाए। वह हर दिन मॉर्निंग वॉक पर जाते थे। आज सुबह जब नहीं उठे तो उनकी पत्नी ने सोचा कि वह थक गये हैं इसलिए नहीं उठ पाए। लेकिन 2-3 घंटे के बाद जब जाकर देखा तो उनका शरीर ठंडा पड़ चुका था। किसी प्रकार की कोई हलचल भी नहीं थी। आनन-फानन में उनको लेकर परिजन पारस अस्पताल पहुंचे तो डॉक्टरों ने उनको मृत घोषित कर दिया। उनकी मृत्यूु से शोक की लहर दौड़ गई है। लोगों को जैसे-जैसे मालूम चल रहा है लोग उनके सेल सिटी स्थित आवास पर पहुंच रहे हैं। जानकारी के मुताबिक एक साल बाद राकेश दुबे आईएएस बनने वाले थे। 

मंत्री ने जताय शोक
अपने पीएस के देहांत पर मंत्री बादल पत्रलेख ने शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा है कि "मेरे आप्त सचिव,झारखंड प्रशासनिक सेवा के अधिकारी श्री राकेश दुबे जी के असामयिक निधन की खबर से मन मर्माहत है।एक व्यवहार कुशल अधिकारी,नेक दिल इंसान का यूं हटात हमे छोड़ कर चले जाना विश्वास नहीं हो रहा।मेरी संवेदनाएं उनके परिजनों और चाहने वालों के साथ है,ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें और परिजनों को इस अदम्य दुःख को सहने की शक्ति प्रदान करें। ॐ शांति"

Tags - Rakesh Dubey Badal Patralekh Rakesh Dubey Officer Rakesh Dubey Rakesh Dubey passes away