logo

वज्रपात से क्षतिग्रस्त मंदिर के निर्माण के लिए मंत्री ने दिया सहयोग

वज्रपात से क्षतिग्रस्त मंदिर के निर्माण के लिए मंत्री ने दिया सहयोग

गढ़वा
मेराल प्रखंड के अटौला स्थित शिव मंदिर का गुंबद वज्रपात से क्षतिग्रस्त हो गया है। इसके निर्माण के लिए गुरूवार को गढ़वा विधायक झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने मंदिर समिति को सहयोग राशि प्रदान किया। मंत्री ठाकुर ने मंदिर में पहुंचकर पूजा अर्चना की। समिति के लोगों ने मंत्री का स्वागत किया। मंत्री  ठाकुर ने कहा कि प्राकृतिक आपदा से अक्सर नुकसान होता है। यहां के लोगों ने इस बात की जानकारी दी। मैंने बिना देर किये मंदिर के क्षतिग्रस्त भाग का निर्माण कराने की बात कही थी। 

उन्होंने कहा कि क्षतिग्रस्त मंदिर के क्षतिग्रस्त भाग का बेहतर तरीके से निर्माण किया जाए। वे पूरा सहयोग करेंगे। मौके पर झामुमो के केंद्रीय प्रवक्ता धीरज दुबे, जिलाध्यक्ष तनवीर आलम, सचिव मनोज ठाकुर, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष रेखा चौबे, विधायक प्रतिनिधि कंचन साहु, ओमप्रकाश गुप्ता, रेखा चौबे, दीपमाला, पियुष तिवारी, सौरभ दुबे, अंकित तिवारी, राजीव तिवारी, उमा तिवारी, कईल तिवारी आदि लोग उपस्थित थे।  

 
 

Tags - Mithilesh Thakur temple Jharkhand News