logo

मंत्री इरफान अंसारी ने 77 वें गणतंत्र दिवस पर जामताड़ा में किया झंडोत्तोलन

kmkryui,y.jpg

द फॉलोअप डेस्क
77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने जामताड़ा शहर के ऐतिहासिक गांधी मैदान में भव्य रूप से झंडोत्तोलन किया। इससे पहले मंत्री ने महात्मा गांधी, सिद्दू-कानू, सुभाष चंद्र बोस और अन्य स्वतंत्रता सेनानियों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।
इसके बाद मंत्री ने गांधी मैदान में स्थित शहीद वेदी पर जाकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी और उन्हें याद किया। फिर उन्होंने मैदान में आयोजित परेड का निरीक्षण किया।
इस अवसर पर उपायुक्त रवि आनंद और पुलिस अधीक्षक राजकुमार मेहता विशेष रूप से मौजूद रहे। गणतंत्र दिवस के मौके पर विभिन्न विभागों द्वारा प्रस्तुत झांकियों में समाज को जागरूकता और विकास का संदेश दिया गया।

झंडोत्तोलन के बाद मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने झारखंड और देशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं और वीर शहीदों को नमन किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की सभी विकास और जनकल्याणकारी योजनाएं अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाई जा रही हैं।
उन्होंने रोजगार सृजन के लिए चल रही विभिन्न योजनाओं और किसानों की आय बढ़ाने की दिशा में किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी। साथ ही स्वास्थ्य विभाग में नए-नए कार्यों की शुरुआत का जिक्र करते हुए जनता को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य को साझा किया। गणतंत्र दिवस के मौके पर मुस्कान हॉस्पिटल बुधुडीह और गोपालपुर मोड़ में पूर्व मुखिया मनोज सोरेन ने भी ध्वजारोहण किया।

 

Tags - Latest Jharkhand News Jharkhand News Updates latest jharkhand News jharkhand News Jamtara News Updates Jamtara news Updates latest Jamtara news Jamtara news updates Jamtara news in hindi Jamtara news in Hindi Jamtara updates