द फॉलोअप डेस्क
गोड्डा के बंका कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में खाने में छिपकली मिलने के मामले में स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने संज्ञान लिया है। उन्होंने अपने एक्स हैंडल पर पोस्ट करते हुए लिखा, "गोड्डा जिले के विद्यालय में मिड-डे मील में छिपकली पाए जाने की घटना बेहद गंभीर है। इस हादसे में अस्वस्थ हुए छात्राओं का समुचित इलाज सुनिश्चित किया गया है। सभी प्रभावित छात्राओं की हालत फिलहाल स्थिर है और स्वास्थ्य विभाग की टीम लगातार निगरानी कर रही है। मैं स्वयं विभागीय अधिकारियों के साथ संपर्क में हूँ और अस्पताल में भर्ती बच्चों की स्थिति की व्यक्तिगत रूप से समीक्षा कर रहा हूँ।" मंत्री इरफान अंसारी के इस ट्वीट को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रीपोस्ट भी किया।
गोड्डा जिले के विद्यालय में मिड-डे मील में छिपकली पाए जाने की घटना बेहद गंभीर है। इस हादसे में अस्वस्थ हुए छात्राओं का समुचित इलाज सुनिश्चित किया गया है। सभी प्रभावित छात्राओं की हालत फिलहाल स्थिर है और स्वास्थ्य विभाग की टीम लगातार निगरानी कर रही है।
— Dr. Irfan Ansari (@IrfanAnsariMLA) July 4, 2025
मैं स्वयं विभागीय अधिकारियों… https://t.co/akxY71FJQw
बता दें कि गोड्डा के बंका कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में खाने में छिपकली मिली। उस भोजन को ग्रहण करने के बाद दर्जनों छात्रों की तबीयत बिगड़ गई है। नाजुक हालत को देखते हुए स्कूल प्रबंधन सभी बच्चों को आनन-फानन में सदर अस्पताल, गोड्डा पहुंचाया। दर्जनों छात्र छिपकली के ज़हर से ग्रसित होकर सदर अस्पताल में भर्ती हैं। कुछ छात्रों की हालत नाजुक बताई जा रही है।

वहीं छात्रों ने बताया कि सब्ज़ी में छिपकली होने का पता चला लेकिन उससे पहले सभी ने खाना खा लिया था, जिसके बाद अचानक तबीयत बिगड़ने लगी। कुछ छात्रों की तबीयत काफी गंभीर बताई जा रही है। उनकी तबीयत काफी खराब है। उनका इलाज चल रहा है। छात्रों ने बताया कि आज से एक साल पहले भी खाने में छिपकली मिली थी लेकिन तब पता चल गया था। इस बार पता नहीं लग पाया, खाना खाने के बाद सभी छात्रों की तबीयत खराब हो गई है।
