logo

मंत्री मिथिलेश ने किया रूद्राभिषेक, गढ़वा की सुख-समृद्धि के लिए की प्रार्थना 

MTHAKUR17.jpg

गढ़वा
गढ़वा विधायक और मंत्री मिथिलेश ठाकुर के गढ़वा स्थित आवास पर शनिवार को रुद्राभिषेक किया गया। कार्यक्रम में मंत्री ठाकुर और उनकी पत्नी चंचल ठाकुर ने पूरे परिवार के साथ रूद्राभिषेक किया। पूजा अर्चना में मंत्री के परिजन सहित काफी संख्या में अन्य लोग भी शामिल हुए। मंत्री ने पूजा अर्चना कर भगवान भोले नाथ से गढ़वा सहित पूरे राज्य के विकास, सुख, शांति, खुशहाली और समृद्धि की कामना की। रूद्राभिषेक के बाद काफी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।  

गौरतलब है कि मंत्री  ठाकुर का पूजा-पाठ और अन्य धार्मिक कार्यक्रमों से गहरा नाता है। प्रतिवर्ष मंत्री आवास पर छठ महापर्व का आयोजन किया जाता है। साथ ही वृहत स्तर पर होली मिलन समारोह आदि पर्व, त्यौहार एवं धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। इन कार्यक्रमों में काफी संख्या में लोग बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेते हैं। प्रसाद ग्रहण के लिए पूरे शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में भी  कार्ड वितरण किया गया था। सुबह से लेकर देर रात तक आवासीय परिसर में काफी गहमा-गहमी रही। जिले के आलाधिकारी सहित काफी संख्या में लोग शामिल हुए।

मौके पर बीस सूत्री जिला उपाध्यक्ष नितेश सिंह, झामुमो के केंद्रीय प्रवक्ता धीरज दुबे, सचिव मनोज ठाकुर, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष रेखा चौबे, नवीन तिवारी, आशुतोष पांडेय, अनिता दत्त, कंचन साहू, जितेंद्र सिन्हा, दिलीप गुप्ता, अंकित पांडेय, आशीष अग्रवाल, ओम प्रकाश गुप्ता, चंदा देवी सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे। 


 

Tags - Mithilesh ThakurCongressJharkhand News