logo

मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने केक काटकर मनाया सीएम हेमंत सोरेन का जन्मदिन

Mthakur1000.jpg

गढ़वा
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का जन्मदिन गढ़वा विधायक व झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वास्थ्य मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने शनिवार को झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत जन्मदिन केक काट कर मनाया। इस दौरान मंत्री ठाकुर ने सभी को केक एवं मिठाई खिलाई। साथ ही गरीब एवं असहाय लोगों के बीच मंत्री ने अपने हाथों से भोजन वितरण किया। मंत्री ठाकुर सहित सभी ने हेमंत सोरेन को दीर्घायु होने की कामना की। साथ ही सभी ने झारखंड के अनवरत विकास के लिए इस बार फिर से हेमंत सोरेन को मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प लिया।

मंत्री ठाकुर ने कहा कि झारखंड के नायक और आदिवासी अस्मिता के रक्षक हेमंत सोरेन के जन्मदिन पर पूरे राज्य की जनता उनके दीर्घायु होने व पुनः मुख्यमंत्री बनाने की कामना कर रही है। हेमंत सोरेन के नेतृत्व में आज पूरे राज्य में चौतरफा विकास हो रहा है। झारखंड को ऐसे ही मुख्यमंत्री की जरूरत है। इन्हें राज्य की जनता मुख्यमंत्री के पद पर पुनः आसीन करेगी। मौके पर मुख्य रूप से झामुमो जिला अध्यक्ष तनवीर आलम, सचिव मनोज ठाकुर, दिलीप गुप्ता, अंकित पांडेय, सलीम जफर सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे। 


 

Tags - Mithilesh Thakurbirthday Jharkhand News