logo

मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने शहीद द्वार का किया उद्घाटन, परिजनों को किया सम्मानित 

MT18.jpeg

गढ़वा
गढ़वा विधानसभा क्षेत्र के मेराल प्रखंड अंतर्गत अटौला बस स्टैंड में स्वतंत्रता सेनानी सह शहीद द्वार का लोकार्पण गुरूवार को पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने किया। मंत्री के निजी कोष से निर्मित इस द्वार का उद्घाटन मंत्री ठाकुर ने फीता काटकर किया। इस दौरान मंत्री ठाकुर ने इस क्षेत्र के सभी शहीदों एवं स्वतंत्रता सेनानियों के परिजनों को शॉल ओढ़ाकर एवं बुके देकर सम्मानित किया। ज्ञात हो कि पूर्व के प्रतिनिधियों ने दो बार इसका शिलान्यास किया था लेकिन निर्माण नहीं हो सका था। मौके पर मंत्री ठाकुर ने कहा कि आज का दिन ऐतिहासिक है। जिनकी बदौलत हम आज स्वतंत्र भारत में चैन की नींद सो रहे हैं। उन्हें सम्मान देना बहुत ही गर्व की बात है। यहां अटौला, खोरीडीह, चेचरिया पंचायत वीरों की भूमि है। हमारे वीर जवान देश व देश वासियों की रक्षा करते हुए अपने प्राणों की आहुति दे देते हैं। 


इन्होंने सभा को किया संबोधित 
मौके पर एसपी दीपक कुमार पांडेय, डीडीसी पशुपतिनाथ मिश्रा, सीआरपीएफ 172 बटालियन के कमांडेंट नृपेंद्र सिंह, उदय नारायण तिवारी आदि ने भी विचार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन झामुमो के केंद्रीय प्रवक्ता धीरज दुबे ने किया। मौके पर मेराल बीडीओ जागो महतो, झामुमो जिलाध्यक्ष तनवीर आलम, सचिव मनोज ठाकुर, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष रेखा चौबे, दीपमाला, विधायक प्रतिनिधि कंचन साहु, ओमप्रकाश गुप्ता, नारद तिवारी, नवीन तिवारी, दिलीप गुप्ता, अंकित पांडेय, मिनहाज, अवधेश कुमार, चेचरिया मुखिया राजेंद्र चौधरी, खोरीडीह मुखिया प्रतिनिधि धर्मराज राम, मिथिलेश दुबे, बबलू तिवारी, सुनील सिंह, प्रिंस पांडेय सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे। 


शहीदों के परिजनों को किया गया सम्मानित

अटौला में स्वतंत्रता सेनानियों सह शहीद द्वार के उद्घाटन मौके पर मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने शहीद स्व. आशीष कुमार तिवारी, स्व. रामपृत ठाकुर, स्वतंत्रता सेनानी स्व. राजेश्वर तिवारी, स्व. बैजनाथ तिवारी, स्व. अमरेश तिवारी, स्व. राजमणि तिवारी, स्व. हलखोरी मिस्त्री, स्व. देवनारायण ठाकुर, स्व. हिरामन ठाकुर, स्व. रामपवन पासवान, स्व. यदुनंदन तिवारी, स्व. देवराज तिवारी, स्व. इंद्रजीत तिवारी आदि के परिजनों के साथ अरविंद तिवारी, सनकलिया कुंवर, बृजमोहन ठाकुर, कृष्णा ठाकुर, मिथिलेश ठाकुर, ऋषि कुमार तिवारी, विभुती नारायण तिवारी, कांत तिवारी, लक्ष्मीकांत तिवारी, हरिवंश तिवारी, सतीश तिवारी, दयानंद तिवारी, सुरेश तिवारी, रमाकांत तिवारी, रामकृष्ण तिवारी, पियुष तिवारी, विजय तिवारी, शंकर शरण तिवारी, शिव कुमार तिवारी, महेंद्र मिस्त्री, मुंद्रिका मिस्त्री आदि को सम्मानित किया। 

Tags - Mithilesh Thakurmartyr gate  inauguratedJharkhand News