logo

राजभवन द्वार से वापस लौटे मंत्री मिथिलेश ठाकुर, जानिये किसे बता रहे हैं तानाशाह...

mithilesh_2.jpg

द फॉलोअप डेस्क
दिवंगत मंत्री जगरनाथ महतो की पत्नी बेबी देवी शपथ ग्रहण के लिए राजभवन पहुंच गई हैं। थोड़ी देर में वह शपथ लेंगी। इसी बीच एक बड़ी खबर निकल कर सामने आई है कि नेताओं को भी राजभवन के अंदर जाने से मना कर दिया गया है। इसका विरोध करते हुए मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने इसे तानाशाही करार दिया है। वहीं वो राजभवन से वापस घर लौट गए हैं। 


अव्यवस्था की स्थिति पैदा करने की कोशिश
मिथिलेश ठाकुर ने कहा कि यदि अभी यहां भारतीय जनता पार्टी की सरकार होती तो देखते कि किस तरह से लोग यहां हुजूम बनाकर लोग जाते। लेकिन आज जब हमारी सरकार है। विपक्ष की सरकार है। राजभवन को केंद्र से इशारा होता है कि कोई भी ऐसा काम करो जिससे अव्यवस्था की स्थिति पैदा हो। उन्होंने मंत्रियों को राजभवन में अंदर नहीं जाने को लेकर इसे केंद्र सरकार का तानाशाह बताया है। मिथिलेश ठाकुर ने कहा कि मंत्रियों को नहीं जाने देना उसके कार्यकर्ताओं को नहीं जाने देना मीडिया कर्मी को नहीं जाने देना यह पूरी तरह से तानाशाही है और राजभवन पूरी तरह से केंद्र के इशारे पर काम कर रहा है। आज झारखंड टाइगर के नाम से जानने वाले स्वर्गीय जगन्नाथ महतो की पत्नी का शपथ ग्रहण समारोह को फीका बनाने की यह केंद्र की साजिश है।