logo

सीटें घटाने-बढ़ाने से कोई फायदा नहीं होगा, JMM और कांग्रेस गठबंधन पर बोले मंत्री रामेश्वर उरांव 

news163.jpg

रांची 

JMM-कांग्रेस गठबंधन पर कांग्रेस नेता व मंत्री रामेश्वर उरांव ने कहा है कि विधानसभा चुनाव में सीटें घटाने-बढ़ाने से कोई फायदा नहीं होगा। पिछली बार दोनों पार्टियों यानी JMM और कांग्रेस के बीच जो समझौता हुआ था, अगर वही कामयाब रहेगा तो दोनों पार्टियों को फायदा होगा। कांग्रेस नेता ने आगे कहा, RJD को कितनी सीट दी जाएंगी,  इस बारे में अभी अभी विचार किये जाने की जरूरत है। कहा कि गठबंधन का पालन तभी होगा जब सभी दल एक दूसरे की सियासी भावना का सम्मान करें। इंडिया अलायंस ने इसका बेहतरीन उदाहरण पेश किया है।

 

वहीं भाजपा के आरोपों पर झारखंड के मंत्री रामेश्वर उरांव ने कहा, "लूट का अड्डा उदाहरण देकर बोलना चाहिए। हम ईमानदारी से सरकार चला रहे हैं। हम जनता के कल्याण के लिए खर्च कर रहे हैं।" बता दें कि बीजेपी ने पिछले दिनों झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार पर आदिवासी व मूलवासियों के प्रति बेईमान होने का आरोप लगाया था। उरांव प्रेस में इन्हीं आरोपों का जवाब दे रहे थे। 

इधर, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने आज फिर हेमंत सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने हेमंत सरकार से पूछा है कि 5 लाख सरकारी नौकरी के वादे का क्या हुआ,बेरोजगारी भत्ते का क्या हुआ। हेमंत सोरेन आपने जनता से जो झूठे वादे किए उनका हिसाब देने का समय आ गया है। अपने शासन के 5 सालों के कुशासन का जवाब तो आपको जनता को देना ही पड़ेगा। नहीं तो चुनाव में जनता इसका हिसाब मांगेगी। 


 

Tags - Minister Rameshwar Oraon JMM  Congress alliance Jharkhand News News Jharkhand